politics
मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा बोले- सूमी में फंसे प्रदेश के 35 छात्र यूक्रेन से बाहर निकले, देर शाम तक हिंदुस्तान आएंगे
विस्तार
यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को लेकर राहत वाली खबर है। बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सूमी में फंसे प्रदेश के 35 छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है। सभी देर शाम तक हिंदुस्तान आ जाएंगे।
नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूमी में प्रदेश के जो 35 छात्र फंसे हुए थे। ऐसे सभी छात्रों को विदेश मंत्रालय यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है। सभी छात्र देर शाम तक हिंदुस्तान आ जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास के चलते ऐसा संभव हुआ। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस केवल पीएम मोदी के प्रयास पर सवाल उठा सकती है। केंद्र सरकार के जिस प्रयास से भारत का गौरव बढ़ता है कांग्रेस उसकी आलोचना करने लगती है।
अखिलेश पर कंसा तंज
उत्तरप्रदेश में एग्जिट पोल के संभावित रिजल्ट के बाद ईवीएम पर सवाल उठने पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हार दिखने लगे और ईवीएम पर सवाल उठाने लगें तो समझ लो इनकी हार सुनिश्चित है। एग्जिट पोल सही हैं। अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि 2000 में ईवीएम इनकी प्रीतमा थी, अब इनको ईवीएम बेवफा लग रही है। ऐसे कैसा संभव है। लोकतंत्र में विश्वास करना सीखना चाहिए। जनादेश का सम्मान करना सीखना चाहिए। अंतरमुर्खी होना चाहिए, कमियां दिखने लगेंगी। ये वही अखिलेश यादव हैं जिन्होंने वैक्सीन को भाजपा का वैक्सीन बताया था। सही मायने में यूपी की जनता ने अखिलेश यादव को वैक्सीन लगाया है। इसका परिणाम कल आएगा और असर पांच साल रहेगा।