देश

ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को RTPCR टेस्ट कराना जरूरी, 10 दिन क्ववारैंटाइन भी रहना होगा

भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन जाने पर होने वाली परेशानियों को देखते हुए भारत सरकार ने भी सख्त निर्णय लिया है। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे के अंदर RTPCR टेस्ट जरूरी कर दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन से भारत आने पर 10 दिन क्वारैंटाइन भी रहना होगा।

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन हुआ है। नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया।

इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।

15 दिन पहले रवाना हुआ था दल
नेवी का दल करीब 15 दिन पहले 7 हजार 120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार सुबह जब टीम आगे बढ़ी, तो बर्फीले तूफान से उनका सामना हुआ। टीम के 5 मेंबर और एक पोर्टर एवलांच में फंस गए और उसके बाद से वे लापता हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। जीसस एंड मैरी कॉलेज में BA ऑनर्स, साइकोलॉजी कोर्स के लिए अधिकतम कट-ऑफ 100% तय किया गया है। कट ऑफ क्लियर करने वाले छात्रों को कॉलेज जाए बिना कॉलेज की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की छूट दी गई है। इस तरह स्टूडेंट अपना एडमिशन सिक्योर कर सकते हैं।

2021-22 के शैक्षणिक सत्र के लिए DU ऑनलाइन एडमिशन का तरीका अपना रही है। दाखिले के लिए इस बार 4,38,696 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों पर वॉटर कैनन चलाई। यहां के सरकार पोस्ट-ग्रैजुएट नेहरू कॉलेज में राज्य के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के का कार्यक्रम होने वाला है। किसानों ने कॉलेज में घुसने का प्रयाय किया, तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए वॉटर कैनन चलाई। एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा कि ऐसे समय में जजब बारिश की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, तब उप-मुख्यमंत्री उनसे मिलने की बजाय यहां सभा करने का रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button