World
यूक्रेन संकट: रूस से रूठीं दुनिया की बड़ी कंपनियां, अब तक कई बड़े ब्रांड ने रोकीं सेवाएं, एपल-गूगल समेत ये नाम शामिल
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है। सोमवार को दोनों देशों के बीच युद्ध का 12वां दिन है और इस बीत अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि यूक्रेन के शहर-शहर तबाह हो चुके हैं। जहां एक ओर यूक्रेन का रूसी हमलों से बुरा हाल है तो रूस के हालात भी ठीक नहीं हैं। दुनिया की ज्यादातर बड़ी कंपनियां रूस से नाराज हो चुकी हैं और देश में अपने संचालन पर रोक लगा रही हैं। इनमें एपल, गूगल, नेटफ्लिक्स, समेत कई बड़े ब्रांड शामिल हैं।
एडिडास ने उठाया बड़ा कदम
जर्मनी के स्पोर्ट्सवियर ब्रांड और दुनियाभर में मशहूर एडिडास ने रूस और युक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष के बीच बड़ा एलान किया है। इसके तहत एडिडास ने यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ प्रतिक्रिया में रूसी फुटबॉल महासंघ के साथ अपनी साझेदारी को निलंबित कर दिया है। जर्मन स्पोर्ट्सवियर दिग्गज ने 2008 से देश के किट निर्माता के रूप में काम शुरू किया, 2018 में अपने घरेलू विश्व कप के लिए शर्ट डिजाइन किया था। लेकिन पूर्वी यूरोप में मरने वालों की संख्या बढ़ने के कारण उन्होंने रूसी राष्ट्रीय टीम के साथ अपना समझौता रोक दिया है। एडिडास ने यूईएफए के प्रतिबंध के फैसले के बाद से घोषणा की