Modi
शेख अकबर: पीएम आवास योजना से घर बनवाया, स्वरोजगार योजना से खरीदा ऑटो तो लगा ली पीएम मोदी की फोटो, अब धमकी दे रहे मुसलमान

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक युवक को अपने ऑटो पर पीएम नरेन्द्र मोदी की फोटो लगाना भारी पड़ रहा है। शेख अकबर नाम के व्यक्ति ने अपनी ऑटो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई हुई है। शेख अकबर ने ऑटो प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से खरीदा था। शेख अकबर को केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाओं का भी लाभ मिला है। ऑटो पर पीएम की फोटो लगाने से शेख अकबर को उनके मोहल्ले के लोग परेशान कर रहे हैं।
शेख अकबर ने जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके ही समाज के कुछ लोगों उन्हें धमकी दे रहे हैं। शेख अकबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास भी मिल चुका है। वहीं शेख अकबर की मां सब्जी की दुकान लगाती हैं और उन्हें भी लोग परेशान करते हैं।