Delhi
लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो : मध्यप्रदेश में कई लड़कों ने मिलकर की छेड़खानी, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
मध्य प्रदेश से अलीराजपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़ना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना भगोरिया उत्सव के दौरान की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया में घटना का वीडियो शेयर कर कार्रवाई न होने पर सरकार पर सवाल उठाए हैं।