देश
आज PM मोदी से मिलेंगी ममता, त्रिपुरा में TMC कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का मुद्दा उठा सकती हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी त्रिपुरा में TMC नेता की गिरफ्तारी के मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगी। उन्होंने सोमवार कहा कि वे आज प्रधानमंत्री से मिलने जा रही हैं। मुलाकात के दौरान वे त्रिपुरा का मामला भी उठाएंगी। वहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी नहीं माने जा रहे हैं।
त्रिपुरा में TMC नेता सायानी घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा ने उन पर शनिवार रात को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की नुक्कड़ सभा में बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया है। BJP कार्यकर्ताओं ने सायानी पर कार्यकर्ता की हत्या और हमला करने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।