Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन की वो फिल्में जिन्होंने की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, आखिरी वाली तो जरूर देखें
अजय देवगन बॉलीवुड के दिट अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं। अजय ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं, इनको बॉलीवुड का सिंघम ऐसे ही नहीं कहा जाता है। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। फिल्म फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय दो अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अजय देवगन की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
इस फिल्म में तानाजी के रुप में दर्शकों ने अजय देवगन को बहुत प्यार दिया था। ये फिल्म मराठा साम्राज्य के सैनिक तानाजी मालुसुरे की जाबांजी पर आधारित थी। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। कोरोना के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन दो सुपरस्टार थे।