army

होली के रंग में रंगा प्रदेश: सीएम शिवराज ने पत्नी साधना को गुलाल लगाया, बुंदेली गीत गा कर मनाई होली

मध्य प्रदेश में होली का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पत्नी साधना सिंह को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। इसके बाद सीएम आवास पर आयोजित होली में बुंदेली गीत गाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बरगद का पेड़ लगाया और उसे भी गुलाल लगाया। उन्होंने कहा कि उत्साह और उमंग के साथ होली मनाए, लेकिन शालिनता नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि होली पेड़ों के साथ भी मनाए। सीएम ने कहा कि पेड़ है तो हम हैं। मैंने बरगद के पेड़ को गुलाल लगाया।

सीएम आवास पर होली की धूम 
मुख्यमंत्री निवास पर होली के त्यौहार पर जमकर गुलाल उड़ा। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ होली मना रहे है। मुख्यमंत्री ने बुंदेली गीत गाए। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को गुलाल लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2 साल के बाद होली का त्यौहान धूमधाम से मनाने का मौका मिला है। कोरोना के बाद सारे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। लोग धूमधाम से होली का त्यौहार मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button