Business

UP Constable Recruitment 2022: चार साल के बाद होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में हो सकते हैं कौन से बदलाव और कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहेहैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह उम्मीद जताई जारही है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के रिक्त पड़े 26,210 पदों और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इस भर्ती में हो सकते हैं कौन से बदलाव :

राज्य में इससे पहले कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती 2018 के आखिर में निकली थी। तकरीबन 4 सालों के बाद होने जा रही वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियोंको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया और अन्य चीजें पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती की ही तरह रह सकती हैं। हालांकि, इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिकतम आयु सीमा में बदलाव करने की मांग जरूर कर रहे हैं। लेकिन, UPPBPB ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए टेंडर भरने की तारीख 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। यह उम्मीदजताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अब परीक्षा एजेंसी के चयन के बाद ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के नोटिफिकेशन सेजुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button