देश

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 44 में से 41 सीटें जीतीं, दो सीटें कांग्रेस को; मोदी बोले- गुजरात के लोगों और भाजपा में पुराना नाता

गुजरात के गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 44 सीटों में से 41 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी (आप) को एक सीट मिली है। इससे पहले 2016 के जीएमसी चुनावों में, उस वक्त की 32 सीटों में से कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 16-16 सीटें जीती थीं। तब दोनों पार्टियों के पास ड्रॉ के माध्यम से बोर्ड बनाने की समान संभावना थी।

आखिरी समय में, कांग्रेस पार्षद ने पाला बदल लिया और भाजपा को नगर निकाय में सत्ता में आने में मदद की। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांधीनगर नगर निगम चुनाव के परिणाम बताते हैं कि गुजरात के लोगों और भाजपा में पुराना नाता है। उन्हाेंने जनता काे इस जीत का श्रेय देते हुए आभार प्रदर्शित किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में भाजपा ने राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार बदली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button